Bikaner Live

जल्द मिल सकती हैं 4 और वैक्सीन:सरकार सभी डोज 14 जनवरी तक खरीदेगी, भारत बायोटेक ने कोवैक्सिन की 16 लाख डोज मुफ्त दीं

देश में वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार ने वीकली रिपोर्ट पेश की। इसमें बताया कि देश में कोवीशील्ड और कोवैक्सिन के अलावा 4 और वैक्सीन पर तेजी से काम हो रहा है। सभी अलग-अलग ट्रायल स्टेज में हैं। इनमें जायडस कैडिला की वैक्सीन और रूस की वैक्सीन स्पूतनिक- V तीसरे फेज के ट्रायल में है। इसके अलावा बायोलॉजिकल-E और पुणे की जेनोवा कंपनी ने पहले फेज का ट्रायल शुरू किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि ये सभी वैक्सीन भारत में ही तैयार हो रहीं हैं। इनकी मैन्युफैक्चरिंग भी देश में ही होगी। आने वाले कुछ महीनों में इनमें से सभी या फिर कुछ वैक्सीन को इमरजेंसी यूज के लिए अप्रूवल मिल सकता है।

कोवैक्सिन की कीमत 206 रुपए होगी

  • फाइजर और बायोएनटेक की वैक्सीन की एक डोज की कीमत 1431 रुपए है।
  • मॉडर्ना की वैक्सीन की एक डोज की संभावित कीमत 2348 से 2715 रुपए तक रहेगी।
  • सिनोफार्म कंपनी की वैक्सीन की एक डोज के लिए 5650 रुपए चुकाने होंगे।
  • सिनवैक बायोटेक की वैक्सीन की एक डोज की कीमत 1027 रुपए है।
  • भारत में बनी कोवीशील्ड वैक्सीन की कीमत 200 रुपए प्रति डोज रखी गई है।
  • कोवैक्सिन की एक डोज की कीमत 206 रुपए पड़ रही है।
Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!