Bikaner Live

बॉलीवुड ड्रग्स केस:17 घंटे पूछताछ के बाद NCB ने मुंबई के फेमस मुच्छड़ पानवाला को अरेस्ट किया, ड्रग सप्लायर ने उसका नाम बताया था

बॉलीवुड में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मंगलवार तड़के मुंबई के फेमस मुच्‍छड़ पानवाला यानी रामशंकर तिवारी को अरेस्ट कर लिया। इससे पहले तिवारी से पूरी रात पूछताछ की गई। NCB ने सोमवार को मुच्छड़ पानवाले को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था।

रामशंकर तिवारी सोमवार सुबह 10 बजे NCB के दफ्तर पहुंचे थे। वहां उनसे 17 घंटे पूछताछ की गई। इस मामले में शनिवार को पकड़े गए ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी से पूछताछ में मुच्छड़ पानवाले का नाम सामने आया था।

ड्रग सप्लायर ने नाम बताया था

एनसीबी सूत्रों के मुताबिक, मुच्छड़ पानवाला भी सजनानी के ग्राहकों में शामिल था। अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक ड्रग सप्लायर ने भी उसका नाम लिया था। इसके बाद मुच्छड़ पानवाले की केंप्स कॉर्नर (kemps Corner) की दुकान से बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद की गई थी।

एनसीबी ने दो दिन पहले ही बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीया मिर्जा की पूर्व मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला, उनकी बहन सहित 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।

कौन है मुच्छड़ पानवाला?

मुच्छड़ पानवाला नाम की दुकान 45 साल पहले उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) स्थित तिवारीपुर के रहने वाले पंडित श्यामचरण तिवारी ने खोली थी। मुंबई मलाबार हिल के कैंप कॉर्नर में अब यह दुकान तिवारी के बेटे जयशंकर तिवारी अपने तीन भाइयों के साथ चलाते हैं। तिवारी परिवार के सभी लोग अपनी बड़ी-बड़ी मूछों के कारण पहचाने जाते हैं।

मुच्छड़ पानवाला के ग्राहकों में कई फिल्मी हस्तियां, उद्योगपति और नेता शामिल हैं। इसके अलावा दुकान के बाहर आम लोगों की भी पान खरीदने के लिए लाइन लगती है। दुकान से ऑनलाइन पान मंगाने की भी सुविधा ग्राहकों को दी जाती है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post