Bikaner Live

कानून पर तंज:मंत्री पर रेप का आरोप लगाने वाली सिंगर से पायल घोष ने कहा- कानून पैसे वालों पर लागू नहीं होता, इंसाफ की उम्मीद मत करो

सिंगर रेणु शर्मा ने महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पर रेप का आरोप लगाया है। अब उन्हें फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप लगा चुकीं एक्ट्रेस पायल घोष का समर्थन मिला है। हालांकि, उन्होंने यह बात भी स्पष्ट रूप से कही है कि इस मामले में रेणु को इंसाफ नहीं मिलेगा।

पैसा और पावर पर कानून लागू नहीं होता: पायल

पायल ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, “धनंजय मुंडे जैसे लोगों को सलाखों के पीछे होना चाहिए। लेकिन मैं जानती हूं कि कुछ नहीं होगा। जब तक आपके पास पैसा और पावर है, तब तक कानून आप पर लागू नहीं होता। भारतीय कानून सिर्फ गरीबों और मिडिल क्लास लोगों के लिए है। रेणु इंसाफ की उम्मीद मत करो। वे आपको नीचा दिखाएंगे और शर्मिंदा करेंगे।”

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!