Bikaner Live

सुपरहीरो फ्रेंचाइजी:कृष-4 पर एक साल प्री-प्रोडक्‍शन वर्क करेंगे ऋतिक; हैवी वीएफएक्‍स फिल्‍म बनाने की तैयारी, जनवरी 2022 शूटिंग हो सकती है शुरू

ऋतिक रोशन ने अपने जन्‍मदिन पर फिल्म ‘फाइटर’ का अनाउंसमेंट किया। इसकी शूटिंग साल के आखिर में शुरू होगी। इसके अलावा उनकी ‘कृष-4’ को लेकर भी अहम जानकारी हाथ लगी है। वो यह कि इसका प्री-प्रोडक्‍शन वर्क 2021 में पूरे साल चलेगा। इसकी शूटिंग 2022 की शुरूआत में करने की तैयारी है। मुमकिन है यह आगे भी बढ़ जाए। इसकी पुष्टि राइटर रॉबिन भट्ट ने की।

रोहित मेहरा की जबरदस्त वापसी होगी
रॉबिन भट्ट ने खास बातचीत में कहा- फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट पूरी हो चुकी है। हाल ही में इसको लेकर कई राउंड की बातचीत राकेश रोशन के साथ हुई है। अब इसमें ऋतिक का ट्रिपल रोल है या नहीं, वह इस वक्‍त तो रिवील नहीं किया जा सकता। यह भी नहीं बताया जा सकता कि ऋतिक का किरदार टाइम ट्रैवल कर अतीत में जाता है और जादू को लेकर आता है। इतना जरूर है कि रोहित मेहरा के किरदार में ऋतिक को लोग बिल्‍कुल अलग अवतार में देखेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post