बीकानेर के परिवहन कार्यालय में आर सी और ड्राइविंग लाइसेंस समय पर नहीं मिलने के लिए राजस्थान यातायात सलाहकार मजदूर संघ प्रदेश अध्यक्ष एवं बीकानेर जिला अध्यक्ष क्रम में नवीन कुमार व्यास एवं ललित सिंह राठौड़ ने दिया प्रदेशिक परिवहन अधिकारी को ज्ञापन उक्त ज्ञापन में बताया गया है पिछले 20 दिनों से बीकानेर का आम आदमी अपनी पंजीयन पुस्तिका यानी की आरसी एवं ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए लगा रहा है विभाग के चक्कर विभाग में उपस्थित होने के पश्चात दी जा रही है उनको तारीख पे तारीख इसी कारण प्रदेश अध्यक्ष और बीकानेर जिला अध्यक्ष ज्ञापन के माध्यम से प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नेमीचंद पारीक को उक्त समस्या से अवगत करवाया और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने के लिए विशेष बातचीत की हे।

















