
पुलिस थाना जामसर की प्रभावी कार्यवाही ऑपरेशन साहो के तहत लगातार तीसरी कार्यवाही > 2.50 क्विंटल डोडा पोस्त सहित एक आरोपी को किया गिरफतार > डोडा पोस्त परिवहन में प्रयुक्त क्रेटा गाडी की गई जब्त
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा राजस्थान जयपुर द्वारा 01 सितम्बर 2022 से 31 दिसम्बर 2022 तक आदतन अपराधियो के विरुद्द प्रभावी कार्यवाही तथा मादक पदार्थ एवं अवैध आग्नेय शस्त्र के विरुध्द चलाये जा रहे विशेष अभियान (SAAHO) के तहत श्री ओमप्रकाश आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर व श्री योगेश यादव आईपीएस पुलिस अधीक्षक बीकानेर द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियो के विरुध्द विशेष अभियान आपरेशन फलश आउट व (SAAHO) चलाया जा रहा है। जिसमे कार्यावाही करने हेतु समय-समय पर श्री सुनील कुमार आर पी एस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर व श्री नारायण कुमार बाजीया आरपीएस वृताधिकारी वृत लुणकरनसर द्वारा दिशा निर्देशानुसार थानाधिकारी जामसर श्री इन्द्र कुमार पुनि द्वारा स्पेशल टीम का गठन कर निरन्तर आसूचना संकलन की गई। हाईवे पर गुजरने वाले संदीग्ध वाहनो को निरन्तर चैक किया गया। आज दिनांक 22.09.2022 को दौराने नाकांबदी थानाधिकारी जामसर श्री इन्द्र कुमार पुनि मय स्टाफ द्वारा जेएमडी नहरी पुलिया खारा के पास एक क्रेटा गाडी को रुकवाया गया, व चैक किया गया तो गाडी मे से कुल 2.50 क्विंवटल डोडा पोस्त बरामद किया व परिवहन मे प्रयुक्त गाडी क्रेटा कार को भी जब्त किया गया व शख्स बाबुलाल पुत्र दिपाराम जाति विश्नोई (खिचङ) उम्र 31 साल निवासी भौमिया जी मंदिर के पास अगुणी कुचौर पुलिस थाना जसरासर हाल हंसा गेस्ट हाउस के पीछे शमशान भूमी के पास गंगाशहर, पुलिस थाना गंगाशहर, बीकानेर को गिरफ्तार किया जाकर अभियोग दर्ज किया गया। जिसका अनुसंधान श्री चन्द्रजीत सिंह उनि थानाधिकारी पुलिस थाना लुणकरनसर द्वारा किया जा रहा है। अभियोग हाजा मे अनुसंधान जारी है। टीम-
1. श्री इन्द्र कुमार पुनि. थानाधिकारी जामसर 2. श्री विनोद कुमार एचसी 82 3.
श्री शिशुपाल कानि 1138 4. श्री अजय सिंह कानि 456
















