Bikaner Live

निबंध प्रतियोगिता के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया, 2 अक्टूबर को बेसिक पी जी कॉलेज

बीकानेर- 22 सितंबर- बीकानेर सेवा योजना द्वारा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बेसिक पी जी कॉलेज,रघुनाथसर कुआँ के पास सुबह 10 से 11 बजे के बीच होगा । मीडिया प्रभारी पवन राठी ने बताया कि आज बेसिक pg कॉलेज में शाम 7 बजे संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक बिस्सा के सान्निधय में अंतिम रूप दिया गया । कार्यक्रम सयोजक रामकुमार सारस्वत ने बताया कि कक्षा 9 से 12 वी तक के विद्यार्थी भाग ले सकते है,इस हेतु दिनांक 23 सितंबर से 26 सितंबर तक फार्म प्राप्त किये जा सकते है,फार्म बेसिक पी जी कॉलेज,विवेक बाल स्कूल,अंकुर विद्या आश्रम के अलावा पेम्पलेट में दिए गए सम्पर्क नम्बर से प्राप्त किये जा सकते है । संस्था की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना आचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रथम तीन स्थान के विद्यार्थियों को इनाम दिये जायेंगे,तथा भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे । इस अवसर पर संस्था के राजेन्द्र चांडक,के सी ओझा,हेमन्त सोनी,रामलाल पवार उपस्थित थे ।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!