Bikaner Live

दस दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर समापन…
soni


बीकानेर, 23 सितंबर। आयुर्वेद विभाग की विशिष्ठ संगठन योजना के तहत  श्री करणी मंडल सेवा सदन द्वारा देशनोक में दस दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका देशनोक अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा, विशिष्ठ अतिथि करणी मन्दिर निजी प्रन्यास के अध्यक्ष बादल सिंह देपावत, रामप्रताप हनुमानदास मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट देशनोक के सचिव अशोक मूंधड़ा,  पुर्व अध्यक्ष करणी मन्दिर गिरीराज सिंह बारहठ, माधोदान जी देपावत, करणी मण्डल सेवा सदन के प्रतिनिधि ओम शर्मा, एपेक्स क्लब प्रतिनिधि लिच्छूदान उपस्थित रहे।
समापन समारोह में आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. बलबीर शरण शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद शल्य चिकित्सा में अर्श व भगंदर रोग में क्षारसूत्र कारगर उपचार है।
आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. नरेन्द्र कुमार शर्मा ने शिविर के संचालन के लिए समाजसेवक अधिकारियों, कर्मचारियों के सहयोग की प्रशंसा की। इस दौरान शिविर में सेवाएं देने वालों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
शिविर प्रभारी डाॅ. रिड़मल सिंह राठौड़ ने बताया कि दस दिवसीय शिविर में कुल 1034 से अधिक रोगियों का उपचार किया गया व 68 रोगियों की शल्य चिकित्सा की गई। शिविर समन्वयक डॉ अनिल खंडेलवाल ने कहा कि नि:शुल्क शिविर में भर्ती रोगियों को दवाओं के साथ भोजन व आवास व्यवस्था नि:शुल्क मुहैया कराई गई। शिविर मे सह प्रभारी राजेन्द्र सोनी, डॉ. जितेन्द्र सिंह भाटी, डाॅ. ओमप्रकाश कुमावत, जयदेव सिंह चारण, डॉ. ओमप्रकाश चेचु शल्य विशेषज्ञ, डॉ. सागरमल शर्मा, डॉ. हुकुमचंद मारू, डॉ. प्रभुदयाल, डॉ. जयवर्धन सिंह, डॉ. हरिराम शर्मा, डॉ. खुशबू, डॉ. सुनीता, डॉ.  हिमानी, डॉ. संध्या, डॉ. सायमा नाज़, चंद्रसिंह, सोहनलाल, हरेन्द्रस्वामी, हरि सिंह, सरिता, महेश, सोहनलाल, राकेश कुमार, सरबजीत कौर, संतोष कुमारी महेश, दौलत राम, मंजू, सुमन, शारदा आदि ने सेवाएं दी। उपाधीक्षक डॉ. मधुबाला शर्मा, प्राचार्य डॉ. प्रमोद मिश्रा, सहायक निदेशक डॉ. रामकुमार शर्मा, डॉ. सुरेश सैनी, कानूनी चिकित्सक डॉ. नन्द सिंह, डॉ. हंसराज चौधरी अध्यक्ष, डॉ. प्रद्युम्न भारद्वाज, डॉ. विनीत कुमार बागड़ी, डॉ. हरनीत सिंह, डॉ. कैलाश कटारिया, डॉ. गौरीशंकर जयपाल, डॉ. इर्शाद रफीक, महावीर मोदी, विनोद, त्रिलोक, रामरतन आदि उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!