Bikaner Live

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ईसीबी में शिक्षकों के धरने का सोलहवां दिन




बीकानेर , 23 सितम्बर। राजस्थान इंजीनियरिंग कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (रेक्टा) के तत्वाधान में इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के शिक्षकों का पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आन्दोलन सोलहवें दिन भी जारी रहा l रेक्टा अध्यक्ष डॉ. शौकत अली ने बताया कि पिछले सोलह दिनों से बीकानेर, झालावाड और अजमेर की इंजीनियरिंग कॉलेजों में पांच सूत्री मांगों को लेकर कार्य-बहिष्कार और धरना प्रदर्शन निरंतर जारी है l धरने में आज सभी शिक्षकों ने सेंकडों की तादात में मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिख कई वर्षों से लंबित समस्या का शीघ्र समाधान करने हेतु लिखा l इसके साथ ही अजमेर, बीकानेर और झालावाड इंजीनियरिंग कॉलेजों द्वारा राजस्थान विधानसभा के 200 विधायकों और तकनीकी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारीयों को व्हाट्सएप मेसेज और ईमेल के जरिये प्रत्येक आंदोलनरत शिक्षक द्वारा पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी पिछले सोलह दिनों से भेजा जा रहा है l

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!