Bikaner Live

गुलाम नबी आजाद ने नई पार्टी का किया ऐलान, नाम होगा डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी…

कांग्रेस से अलग होकर गुलाम नबी आजाद ने अपनी नई पार्टी का ऐलान किया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी का नाम और झंडे का अनावरण किया। गुलाम नबी आजाद ने अपनी पार्टी का नाम डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी रखा। जम्मू में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जबसे नई पार्टी के बारे में बताया तबसे कई लोगों ने पार्टी के नाम और झंडे के बारे में पूछा।

गुलाम नबी आजाद ने इस मौके पर पार्टी के झंडे का अनावरण किया। पार्टी के झंडे में नीली, सफेद और पीले रंग की खड़ी पट्टियां हैं। तीनों रंगों के बारे में बताया। आजाद ने कहा, ‘पीले (मस्टर्ड) रंग का मतलब हुआ- क्रिएटिविटी। एक नई चीज क्रिएट करने की पैदा करने की सोचने की क्षमता। सफेद का मतलब- शांति और अमन। हम गांधी जी को मानने वाले हैं इसलिए शांति और अमन हमारी प्राथमिकता रहेगी।’

कांग्रेस के पूर्व नेता ने बताया, ‘तीसरा रंग नीला रंग है इसमें पूरी दुनिया समा जाती है। समंदर की गहराई से लेकर आसमान की ऊंचाई तक इसकी सीमा है।हमारे दिल में भी इतनी गहराई होनी चाहिए।’

संकलन मीडिया सूत्रों से

https://fb.watch/fNe9Tqr3RJ/

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!