Bikaner Live

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धालु भक्तजनों ने किए मां करणी के दर्शन….

देशनोक 26 सितंबर आज करणी माता मंदिर में नवरात्रि स्थापना पंडित नरेंद्र जी मिश्रा द्वारा सोमवार को की गई।
नवरात्र स्थापना के प्रथम दिन मां करणी माता मंदिर के आगे दर्शनार्थियों की श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दूर-दूर से दर्शनार्थी देशनोक पहुंचे हजारों की संख्या में बीकानेर व आसपास के क्षेत्रों से रवाना हुए पैदल यात्रियों ने भी मां करणी के सुबह दर्शन किए
थाना प्रभारी संजय सिंह राठौड़ द्वारा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस कार्मिकों की ड्यूटी लगाईदेशनोक श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह द्वारा दी गई जानकारी!

शक्ति साधना का सबसे महत्वपूर्ण पर्व नवरात्रि को सनातन धर्म में बेहद पवित्र पर्व माना गया है। हिंदू धर्म में वैसे तो सालभर में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी पड़ती हैं। लेकिन शारदीय नवरात्रि का अलग ही महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, अश्विन मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाती हैं। नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक मां आदिशक्ति के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री देवी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी धरती लोक पर विचरण करती हैं। साथ ही अपने भक्तों के कष्टों को हरकर उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं। मनोकामना पूर्ति के लिए नवरात्रि के दिन बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!