

अजमेर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम.सादिक खान के नेतृत्व में पुष्कर रोड अजमेर स्थित होटल स्टार क्वीन अजमेर में प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया ने दीप प्रज्वलन कर शुरू किया। तथा जनसंघ से लेकर भाजपा तक के सफर पर विस्तृत रूप से रोशनी डालते हुए भाजपा की रीति और नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ,पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, विधायक सुरेश रावत, पदेश मंत्री अशोक सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा समेत कई नेता तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, महामंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
उद्घाटन सत्र में मंच का संचालन महामंत्री हमीद खान मेवाती ने किया।
द्वितीय सत्र में सांसद दिया कुमारी ने अल्पसंख्यक महिलाओं के सशक्तिकरण विषय पर अपने विचार डालते हुए ट्रिपल तलाक पर विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों का विस्तृत जवाब देने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
कार्यक्रम में तृतीय सत्र के प्रमुख वक्ता प्रदेश मंत्री श्रबन बगड़ी रहे उन्होंने सामाजिक उत्थान के पिछड़े अल्पसंख्यक समुदाय की भूमिका पर रोशनी डालते हुए कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप से अल्पसंख्यक समाज के पिछड़ेपन के कारण तथा समाधान विषय पर अपने विचार रखें।
इस सत्र की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन खान ने की तथा मंच का संचालन विकार अहमद ने किया।
कार्यक्रम में चतुर्थ सत्र के प्रमुख वक्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान ने केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया तथा चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता उपाध्यक्ष रमजान चौपदार ने की तथा मंच का संचालन प्रदेश मंत्री हुसैन पठान ने किया। प्रदेश पदाधिकारी सहित प्रमुख कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। बीकानेर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री जनाब रमजान जी अब्बासी जिला अध्यक्ष उस्मान जी गनी वजिला मंत्री इमरान समेजा ने प्रशिक्षण शिविर में शिरकत की!

















