Bikaner Live

शाकाहार के प्रति जन चेतना हेतु स्लोगन प्रतियोगिता के साथ करुणा इंटरनेशनल के विशिष्ट आयाम “करुणा पंचामृत” की शुरुआत….. 480 बच्चों ने की प्रतिभागिता

बीकानेर। करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर द्वारा 1 से 5 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे “करुणा पंचामृत” के आयामों की शुरुआत शनिवार को विश्व शाकाहारी दिवस पर स्लोगन प्रतियोगिता के साथ हुई। संस्था के सचिव गिरिराज खैरीवाल के मुताबिक इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 के स्टूडेंट्स ने प्रतिभागिता की। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता नालंदा पब्लिक स्कूल, श्री गोपेश्वर विद्यापीठ, सनराईज अकादमी, शांति विद्या निकेतन, सेंट श्री खेतेश्वर एज्यूकेशन सोसाइटी, हीरालाल सौभागमल रामपुरिया विद्या निकेतन, आदर्श शिक्षा निकेतन और एस आर सेंट्रल अकादमी माध्यमिक विद्यालय के कुल 480 स्टूडेंट्स ने प्रतिभागिता कर शाकाहार के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय प्रस्तुत किया।

#

रविवार को होगी प्रेरक प्रसंग प्रतियोगिता

संस्था के एज्यूकेशन आफिसर घनश्याम साध ने बताया कि करुणा पंचामृत के दूसरे दिन रविवार को विश्व अहिंसा दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन दर्शन से संबंधित प्रेरक प्रसंग प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल स्तर पर प्रातः 10 से 11 बजे तक होगा। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के स्टूडेंट्स पार्टिशिपेट कर सकते हैं।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!