Bikaner Live

निबन्ध प्रतियोगिता रविवार को बेसिक कॉलेज में,150 छात्र-छात्राओं ने भरे आवेदन

बीकानेर- 1 अक्टूबर- बीकानेर सेवा योजना द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर रविवार को सुबह बेसिक कॉलेज में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन रखा है । सेवा योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि इस प्रतियोगिता हेतु कुल 200 आवेदन परकोटे की विभिन्न स्कूलों में वितरित किये गये,ओर अब तक 156 फार्म संस्था को ऊक्त स्कूलों के मॉध्यम से प्राप्त हो चुके है । कार्यक्रम प्रभारी पवन राठी ने बताया कि ऊक्त परीक्षा रविवार सुबह 10 से 11 बजे तक होगी किन्तु भाग ले रहे छात्र,छात्राएं सुबह 9.30 बजे अपनी उपस्थिति परीक्षा केंद्र पर दर्ज करवा देवे । कार्यक्रम सयोजक रामकुमार ओझा,के सी ओझा ने बताया कि परीक्षा हेतु अभ्यर्थी स्वयं अपना पेन,तख्ती व फार्म प्राप्ति स्लिप साथ लावे । इस परीक्षा के सफल आयोजन हेतु आज संस्था अध्यक्ष राजकुमार व्यास,वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक बिस्सा,मीना आचार्य,राजुदेवी व्यास, संगठन महामंत्री योगेश बिस्सा,सीमा पारीक,पार्षद दुर्गादास छंगाणी,सचिव वीणा पारीक, राजेन्द्र चांडक,हेमन्त सोनी,वीरेंद्र चौहान,आशीष मिश्रा,रामलाल पवार,गोपी कुभार,राजू देवड़ा ने परीक्षा स्थल बेसिक कॉलेज पर पहुच कर अंतिम रूप दिया ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!