Bikaner Live

गौतम सेवा ट्रस्ट महिला मंडल द्वारा आयोजित गरबा डांडिया महोत्सव- 2022 हुआ संपन्न

गौतम सेवा ट्रस्ट* (महिला मंडल)
गंगाशहर के तत्वाधान में आयोजित नवरात्रा के उपलक्ष में गरबा डांडिया- 2022
*दिनांक:-* 1से 3/ 10/ 2022 तक (3 दिन)
*स्थान:-* श्री राम मंदिर, महावीर कल्याण भवन, जोशी मोहल्ला,नई लाईन, गंगाशहर, बीकानेर मे
गौतम सेवा ट्रस्ट (महिला मंडल) परिवार
सामूहिक रूप से मोहल्ले की महिलाओं ने दुर्गा माता जी की पूजा अर्चना एवं देर रात तक डांडिया उत्सव ओर सामूहिक रूप से कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम से बच्चों ने भी खूब इंजॉय किया। कार्यक्रम मे आकांक्षा पुरोहित ,भावना पानेचा, परी बच्छ आदि ने डांस किये। गौतम सेवा ट्रस्ट परिवार, व जोशी मोहल्ले वासियों का डांडिया उत्सव कार्यक्रम राम मंदिर, महावीर कल्याण भवन परिसर में सम्पन्न हुआ । माता की आरती कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माता श्री मीना देवी जोशी द्वारा की गई और बाद में डांडिया खनकने शुरू हुए । कृष्णा पुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर बेस्ट डांडिया, बेस्ट गरबा डांस, बेस्ट ड्रेस अन्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी महिलाओं वह बच्चों को 3 दिन लगातार बेस्ट अवार्ड प्रशस्ति पत्र दिया गया । सीमा जोशी, लीला पंचारिया, अन्नपूर्णा बच्छ,मंजू पानेचा,मैना पंचारिया,इमरती जोशी, इंदु उपाध्याय,
जोशी मोहल्ले की काफी संख्या में महिलाओं हुए बच्चों ने जोश और उत्साह के साथ गरबा और डांडिया में भाग लेकर साक्षी बने । डांडिया उत्सव में पधारे हुए सभी अतिथियों का सीमा जोशी ने आभार व्यक्त किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!