Bikaner Live

नवमी पर महामंडलेश्वर सरजूदास जी द्वारा कन्याओं को करवाया भोजन,
 देवी मंदिरों व घरों में कन्या पूजन आदि हुए अनुष्ठान…..

बीकानेर। बीकानेर में नवमी का पर्व धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । मंगलवार को रामनवमी पर्व में देवी मंदिरों व घरों में अनेक प्रकार के अनुष्ठानों के साथ ही चले  साथ ही नवरात्रा पर्व की पूर्णाहुति हुई। नवमी पर्व के मौके पर देवी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया । मंदिरों में मां की विशेष रूप से श्रृंगार हुआ। मंगलवार दोपहर में महाजोत, महाआरती सहित अनेक प्रकार के अनुष्ठान हुए। सवेरे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के दर्शन व विशेष पूजन का शुरू हुआ सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। रामनवमी के मौके पर देवी मंदिरों व घरों में परम्परागत रूप से नौ देवियों स्वरूप छोटी-छोटी कन्याओं का विशेष पूजन किया। उनके पांव धोकर आशीर्वाद लिया। कन्याओं को चुनरी ओढाई गई। कन्याओं को भोजन कराने के बाद दक्षिणा दी गई। इसको लेकर बीकानेर के मां नागणेचेगी, देशनोक स्थित करणी माता मंदिर, जूनागढ़ स्थित करणी माता मंदिर, विजय भवन स्थित मां करणी मंदिर, सूरसागर के निकट स्थित मां करणी मंदिर, पुरानी गिन्नाणी सहित मोहल्लों में स्थित देवी मंदिरों में नवरात्रा पर्व की धूम रही और दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। अमरसिंहपुरा स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में भी परम्परागत रूप से कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन करवाया गया। रामनवमी के विशेष मौके पर मंदिरों व पंडालों में विराजित मां को छप्पन भोग लगाया गया। बुधवार को दशहरे के अवसर पर परम्परागत रूप से पंडालों में विराजित मां की प्रतिमाओं का आसपास के पवित्र सरोवरों में विसर्जन किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर नवरात्रि के पावन पर्व पर संत सरजूदास जी महाराज ने नव दिवसीय मां भगवती की साधना के नवम दिवस पर सुजानदेसर स्थित रामझरोखा आश्रम में

हवन एवं कन्याओं को भोजन कराने के साथ  मां भगवती समस्त देश व प्रदेश वासियों पर अपनी अनुकंपा सदैव बरसाती रहेे सरजूदास जी महाराज ने  कामना की ।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!