Bikaner Live

दशहरा पर्व पर बीकानेर में निकल रही है झांकियां, अतिथियों ने रवाना किया.. बीकानेर दशहरा कमेटी

बीकानेर। विजयादशमी पर्व के उपलक्ष मे बीकानेर दशहरा कमेटी की ओर से सालाना की तरह इस बार भी 66वीं दशहरे पर्व पर धोबी तलाई स्थित तनेजा धर्मशाला,गली नं.3 से पंजाबी सिंधी समाज की ओर से सुन्दर झांकियों को निकाला गया।
इस अवसर अतिथि के तौर पर पधारे कांग्रेस नेता अरविंद मिड्ढा, पूर्व पार्षद दिपक अरोड़ा ओर भाजपा नेता अनिल पाहूजा ने झांकियो को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान पंजाबी सिंधी समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए। कमेटी के तत्वावधान में आज शाम करणी सिंह स्टेडियम मे दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इस बार भी हनुमान जी का रोल सलीम भाटी निभा रहे हैं,ओर रावण का रोल के.कुमार आहूजा।
आज शाम को इसमें रावण परिवार के पुतलों का दहन किया जाएगा। इससे पूर्व शहर मे सजीव झांकी निकाली जा रही है।पात्र चयन के दौरान पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह स्याणी, ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया, सतीश तनेजा, सुभाष मित्तल, दीपक अरोड़ा, अरविन्द मिढ्ढा, अनिल पाहूजा नरेश झाम, जितेश आरोड़ा, मुकेश धुडि़या आदि मौजूद रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!