Bikaner Live

दो दिवसीय निशुल्क रक्त जांच शिविर एवं चिकित्सक परामर्श शिविर का आयोजन



श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के तत्वाधान में दिनांक 8 और 9 अक्टूबर 2022 शनिवार तथा रविवार को दो दिवसीय निशुल्क खून जांच शिविर एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन स्थानीय जस्सूसर गेट के बाहर माहेश्वरी सदन बीकानेर में किया जा रहा है! श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष नारायण बियानी ने बताया कि यह शिविर दिनांक 8 व 9 अक्टूबर 2022 को लगाया जा रहा है !
शिविर के प्रथम दिन 8 अक्टूबर शनिवार को प्रातः 8:00 से 11:00 तक रक्त जांच करवाने वाली सदस्यों के खून के सैंपल एकत्रित किए जाएंगे वही दूसरे दिन 9 अक्टूबर 2022 रविवार को सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक रक्त जांच करवाने वाले सदस्यों को उनकी रिपोर्ट दी जाएगी तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी!
मंडल अध्यक्ष बिहानी के अनुसार इस शिविर में रक्त संबंधित सभी प्रकार की जांच निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी! इस शिविर में बीकानेर प्रमुख चिकित्सालय अपेक्स हॉस्पिटल की टीम द्वारा सेवा प्रदान की जाएगी!

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post