
मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस दौरान उनके साथ अपने बेटे अखिलेश यादव समेत परिवार के काफी लोग मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और देशभर की राजनीति में अपना रसूख रखने वाले मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में अंतिम सांस ली। इस दौरान उनके साथ अपने बेटे अखिलेश यादव समेत परिवार के काफी लोग मौजूद रहे। मुलायम सिंह के देहांत की खबर आते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। खबर आने के बाद सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1579324535798919169?s=20&t=ACdjlN2_GemO0_N830CNfQ















