Bikaner Live

देव दर्शन यात्रा के दौरान आज राजे पूर्व विधायक स्व. गोपाल जोशी के निवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंची-

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने देव दर्शन की यात्रा के दौरान दो दिवसीय बीकानेर दौरे पर हैं। देव दर्शन यात्रा के दौरान आज राजे पूर्व विधायक स्व. गोपाल जोशी के निवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंची

राजे ने साले की होली पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक स्व. गोपाल जोशी की यादों को याद करते हुए कहा की उस समय गोपाल जोशी ने मुझे कहा था की अब मेरी उम्र हो गई है अब मै चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा तो मैंने उनको कहा था की ऐसी कोई चीज नहीं होती लोगों को आप पर विश्वास है। राजे ने कहा की आज वो हमारे बीच नहीं रहे ये जोशी परिवार हमारा ही परिवार है।

राजे ने कहा इस परिवार को आज भी हम अपना मानते है। इससे पहले राजे ने जोशी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर शोक संवेदना व्यक्त की। राजे ने कहा पूर्व विधायक स्व. गोपाल जोशी के साथ बहुत मीठी मीठी यांदे है वो मुझे हमेशा याद रहेगी।

राजे ने कहा उम्रदार आदमी होने के नाते स्व. गोपाल जोशी कुछ-कुछ ऐसी बाते थी जो मेरे साथ होती रहती थी उनका आशीर्वाद हम पर बना रहता था तो हमे भी लगता था की कोई बड़ा हमारे साथ है। यहां राजे जोशी परिवार व शहरी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिली। बड़ी संख्या में यहां लोग पहुंचे।

साले की होली पहुँचने पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का रास्ते में कई जगहों पर कार्यकर्ताओं और महिलाओं में माला पहना कर स्वागत किया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!