Bikaner Live

शहर भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का गठन-सुधीर केवलिया बने प्रकोष्ठ जिला संयोजक…..


बीकानेर । शहर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का गठन करते हुए सुधीर केवलिया को प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है और साथ ही श्रीमती माया श्रीमाली और प्रदीप सिंह चौहान को प्रकोष्ठ के सह संयोजक का दायित्व दिया गया है।

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की नवगठित कार्यकारिणी में एक संयोजक और दो सहसंयोजकों के अलावा डॉ. सतीश कच्छावा, डॉ. एस.के.अग्रवाल, डॉ. उमाकांत गुप्ता, मुकेश व्यास, दिनेश सक्सेना, केदार अग्रवाल और दीपक गोस्वामी को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!