Bikaner Live

खजांची फार्म हाउस मेंं भक्तामर स्तोत्र, शांति स्नात्र पूजा तथा प्रभु भक्ति

बीकानेर, 9 अगस्त। उदयरामसर बाईपास के पास स्थित के ’’खजांची फार्म हाउस’ परिसर के मंदिर में रविवार को शांति स्नात्र पूजा, भक्तामर स्तोत्र पाठ, भजन (भक्ति) संगीत का आयोजन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने हिस्सा लिया। श्रावक-श्राविकाओं के लिए  निःशुल्क वाहन व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम के आयोजक-संयोजक सनोज, महावीर बैद व ज्ञानचंद सेठिया के नेतृत्व में विचक्षण महिला मंडल की टीम ने सविधि भक्तामर पूजन, शांति स्नात्र पूजा भक्ति गीतों के साथ करवाई। पूजा के दौरान चैत्यवंदन, स्तवन व स्तुतियां की गई।  वरिष्ठ कलाकार सुनील पारख, अरिहंत नाहटा व रौनक कोचर ने विभिन्न राग व तर्जों में भगवान आदिनाथ, पार्श्वनाथ तथा दादा गुरुदेव के भजन सुनाकर श्रोताओं को भक्ति भाव में सराबोर रखा।
आयोजन से जुड़े ज्ञान चंद सेठिया ने बताया कि शांति स्नात्र पूजा जैन धर्म का एक पवित्र और आनंददायक अनुष्ठान है। इसमें तीर्थंकरों के गुणों को याद करके भगवान की प्रतिमा का पंचामृत व जल से अभिषेक किया गया। परमात्मा का जन्म उत्सव मनाया गया तथा संसार में शांति की प्रार्थना की गई। पूजा में केसर, चावल(अक्षत), पुष्प, दीपक, धूप और अभिषेक में शुद्ध जल, दूध दही आदि पंचामृत का उपयोग किया गया। तीर्थकर भगवंत भगवान आदिनाथ, शांतिनाथ, नेमिनाथ , पार्श्वनाथ व महावीर स्वामी को नमन कर कुसुमांजलि (चावल व फूल) अर्पित किए गए।  पूजा के अंत में शांति और कल्याण के लिए शांति कलश से जल चढ़ाया गया  तथा विश्व शांति की कामना की गई। भामाशाह दानवीर सेठ बीकानेर प्रवासी जापान निवासी नेम चंद खजांची की देव, गुरु व धर्म की निष्ठा का स्मरण किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!