Bikaner Live

निःशुल्क दंत चिकित्सा एवं परामर्श शिविर में दी दांतों को स्वस्थ व सुंदर बनाने की सीख

बीकानेर, 9 अगस्त। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मार्कण्डेय नगर की अम्बेडकर शाखा की ओर से रविवार को जस्सूसर गेट के बाहर बायांजी चौक के पास निःशुल्क दंत चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया।
शाखा के बस्ती प्रमुख ने बताया कि दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.सोनम राय ने बच्चों सहित करीब 30 से अधिक विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के दांतों की जांच कर उन्हें निःशुल्क परामर्श व कुछ पात्र रोगियों को दवाइयां व ब्रुश प्रदान की। उन्होंने कहा कि बीकानेर में प्रचलित जर्दा, गुटखा के व्यसन से अनेक लोगों के दांतों में क्षति हो रही है। गुटखा आदि खाने से दांतों के साथ कैंसर जैसी बीमारी का भी खतरा रहता है। गुटके की लत को धीरे धीरे कम करने, नियमित दांतों की सफाई करें तथा दांतों की किसी समस्या होने पर योग्य चिकित्सक से जांच करवाकर इलाज करवाएं । शाखा प्रभारी अनिल पांडे ने चिकित्सक व रोगियों का आभार जताया।

 

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!