09/08/2026, बीकानेर।
₹1 प्रतिदिन सेवा योजना के अंतर्गत रविवार को मुरली मनोहर गौशाला, भीनासर में 18वें सप्ताह का सेवा कार्य आयोजित किया गया। प्रातः 8 बजे से आयोजित कार्यक्रम में गौवंश के लिए लड्डू एवं हरे चारे की सेवा की गई। विशेष रूप से दृष्टिबाधित एवं बीमार गौवंश की सेवा की गई।
सेवा एवं संवेदना की इस श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए सेवाभावी परिवारों ने सहभागिता कर गौसेवा में अपना योगदान दिया। इस सप्ताह सेवा कार्य में CA श्री अमित फुटेला एवं CS श्रीमती रीना बाला फुटेला, श्री बजरंग लाल बजाज एवं श्रीमती सरिता बजाज तथा श्री अनिल गुर्जर एवं श्रीमती उषा गुर्जर का सेवा सहयोग रहा।
कार्यक्रम में CA विनोद कुमार पारख, राजेश बोथरा, गौतम पुगालिया, CA अमित फुटेला, विजय बोथरा, सत्यनारायण जी राठी, माणक चंद भूरा सहित अनेक सेवा साथी उपस्थित रहे और गौसेवा में सहभागिता की।
सेवा साथी विजय बोथरा ने बताया कि ₹1 प्रतिदिन सेवा योजना के माध्यम से प्रतिदिन मात्र एक रुपये के छोटे से योगदान को सामूहिक सेवा भावना से जोड़कर नियमित रूप से सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब इस सेवा योजना को जनसामान्य के लिए भी प्रारंभ कर दिया गया है, ताकि समाज का कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छानुसार प्रतिदिन मात्र ₹1 का योगदान देकर इस सेवा अभियान से जुड़ सके।
राजेश बोथरा ने कहा कि योजना का उद्देश्य छोटी–सी राशि को सामूहिक सेवा भावना से जोड़कर गौसेवा एवं अन्य सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना तथा समाज में सेवा, संवेदना और सहभागिता की भावना को मजबूत करना है।
गौतम पुगालिया ने कहा कि छोटी–सी राशि जब सामूहिक सेवा भाव से जुड़ती है तो उसका प्रभाव व्यापक होता है। ₹1 प्रतिदिन सेवा योजना के माध्यम से सेवा की यह श्रृंखला निरंतर आगे बढ़ाई जा रही है और जनसामान्य की सहभागिता से इसे और व्यापक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।












