Bikaner Live

पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने लम्पी रोग से गौवंश की हानि पर की चिंता व्यक्त-भाजपा जिलाध्यक्ष सिंह को पशु इलाज व्यवस्था के लिए सौंपी छः लाख से अधिक की दवाईयां



बीकानेर। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया ने बीकानेर में लम्पी रोग के प्रकोप से हुए पशुधन की अकाल मृत्यु पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए राज्य सरकार और प्रशासन के प्रयासों को नाकाफ़ी बताया है । उन्होंने बीकानेर प्रवास के दौरान लम्पी रोग से हज़ारों गायों की अकाल मृत्यु पर दुख प्रकट किया है ।

सोमवार को सर्किट हाउस में बीकानेर प्रवास के दौरान श्रीमती राजे ने भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह को लम्पी रोग से निदान के लिए पशु उपचार हेतु छः लाख से अधिक राशि की आवश्यक दवाइयां सुपुर्द की ।
इस अवसर पर बीकानेर पूर्व विधानसभा की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, अनिल शुक्ला,भगवान सिंह मेड़तिया, वेद व्यास, नवनीत मारू इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप ने इस पुनीत सेवा कार्य हेतु श्रीमती वसुंधरा राजे के प्रति आभार व्यक्त किया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!