Bikaner Live

सौलर प्लेट वायर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
soni

पुलिस थाना रणजीतपुरा की कार्यवाही

सौलर प्लेट वायर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार सौलर प्लेट वायर बरामदगी के संबंध में गहनता से पूछताछ जारी

श्री ओमप्रकाश (IPS) पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज, बीकानेर तथा पुलिस अधीक्षक श्री योगेश यादव (IPS) निर्देशानुसार तथा अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सुनिल कुमार (RPS) व श्री अरविन्द कुमार (RPS) वृताधिकारी कोलायत के निकट सुपरविजन में चोरी व नकबजनी के अपराधियों की धरपकड़ के सम्बन्ध में श्री भूपसिंह थानाधिकारी पुलिस थाना रणजीतपुरा के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुवे श्री भूपेन्द्र चन्द्र हैड कानि. 186 मय टीम द्वारा दिनांक 13.10.2022 सौलर सिस्टम में लगे वायर चोरी के दो आरोपी कानाराम पुत्र श्री चेतनराम नायक उम्र 25 वर्ष निवासी चक 16 सीडब्ल्यूबी चारणवाला पुलिस थाना रणजीत पुरा जिला बीकानेर तथा सुन्दरलाल उर्फ आम्बाराम उर्फ समदर पुत्र श्री चेनाराम उर्फ प्रेमाराम नायक उम्र 18 वर्ष 10 माह निवासी चक 16 सीडब्ल्यूजी चारणवाला पुलिस थाना रणजीत पुरा जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 04.10.2022 की मध्य रात्री को श्री पप्पूराम पुत्र केवलराम विश्नोई निवासी 16 सीडब्ल्यू बी चारणवाला के खेत से उक्त दोनों ने लगभग 400 फीट सौलर वायर चोरी किया था. परिवादी पप्पूराम की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान भूपेन्द्र चन्द्र हैड कानि. 186 द्वारा शुरु किया गया था। आज दिनांक 13.10.2022 को अभियोग हाजा में वांछित कानाराम पुत्र श्री चेतनराम नायक उम्र 25 वर्ष निवासी चक 16 सीडब्ल्यूबी चारणवाला पुलिस थाना रणजीत पुरा जिला बीकानेर तथा सुन्दरलाल उर्फ आम्बाराम उर्फ समदर पुत्र श्री चेनाराम उर्फ प्रेमाराम नायक उम्र 18 वर्ष 10 माह निवासी चक 16 सीडब्ल्यूबी चारणवाला पुलिस थाना रणजीत पुरा जिला बीकानेर

को गिरफ्तार किया गया है, उक्त दोनों से अन्य चोरीयों के बारे में खुलासा होने की सम्भावना है, अनुसंधान व रही।

पूछताछ जारी है। विशेष योगदान – श्री प्रदीप कानि. 1793 पुलिस थाना रणजीत पुरा की विशेष भूमिका

टीम

1. श्री भूप सिंह सहारण पुलिस निरीक्षक

2. श्री भूपेन्द्र चन्द्र हैड कानि. 186

3. श्री प्रदीप कानि. 1793

4. श्री मोबताराम कानि। 1037 5. श्री मोडाराम कानि। 1550

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!