Bikaner Live

‘मानवाधिकार आयोग एवं लोकपाल’ विषय पर पत्र वाचन प्रतियोगिता आयोजित…..


बीकानेर, 14 अक्टूबर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग द्वारा स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए ‘मानवाधिकार आयोग एवं लोकपाल’ विषय पर पत्र वाचन प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस प्रतियोगिता में विभाग के विद्यार्थी गौरव वर्मा, पूनम सारण, सलोनी मेघवाल, संजू, मोहित कुमार, अजय लीलर व गोपाल ने पत्र वाचन किया। सभी विद्यार्थियों ने मानवाधिकार आयोग के गठन, कार्यप्रणाली व इसे अधिक बेहतर बनाने के सुझाव दिए। संजू ने लोकपाल संस्था पर विशेष पत्र वाचन किया।
विभाग प्रभारी डॉ. साधना भंडारी ने पत्र वाचन को बेहतर बनाने के लिए टिप्स दिए। उन्होंने विषय को तैयार करने में शामिल बिंदु, संप्रेषण, बॉडी लैंग्वेज, आई कांटेक्ट, समय सीमा व पहनावे का विशेष रूप से ध्यान रखने की जानकारी दी। डॉ. प्रभा शेखावत के निर्देशन में इस गतिविधि का आयोजन किया गया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!