Bikaner Live

दीपक यादव ने 4 मंडलों में किया सुकन्या समृद्धि योजना का प्रचार प्रसार
soni



बीकानेर। केंद्र सरकार की 10 वर्ष की बालिकाओं के लिए विशेष बचत योजना ‘‘सुकन्या समृद्धि योजना’’ के अंतर्गत अधिक से अधिक कन्याओं के बचत खाते खुलवाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री तथा अभियान के संयोजक दीपक यादव ने शनिवार को 4 मंडलों में संपर्क कर जनजागृति के आयाम संपादित किए।
श्री यादव ने शनिवार को गोपेश्वर मंडल के अंतर्गत गोपेश्वर बस्ती स्थित श्री गोपेश्वर विद्यापीठ सैकंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को प्रेरित करते हुए सुकन्या समृद्धि योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ किसान मोर्चा के गोपेश्वर मंडल के अध्यक्ष जयदयाल गोदारा भी साथ थे।
श्री यादव के अनुसार उन्होंने रानी बाजार मंडल के अंतर्गत भगवानपुरा स्थित सनराईज अकादमी में भी संपर्क किया। जूनागढ़ मंडल और लालगढ़ मंडल में भी श्री यादव ने इस मुहिम को आगे बढ़ाने का प्रभावी प्रयास किया। इस दौरान जिला सह संयोजक नखत सिंह राठौड़, तेजेन्द्र सिंह गिल, सुनील बिश्नोई, प्रवीण सिंह राजपुरोहित भी अपने अपने मंडलों में दीपक यादव के साथ रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!