
गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति शाखा नोखा द्वारा
==================================गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति नोखा शाखा द्वारा रविवार को छठ पूजा पर्व पर कन्या जन्म महोत्सव का आगाज पूरे हर्षोल्लास के साथ किया गया। समिति के रजत जयंती महोत्सव मे कन्या जन्म को एक पर्व के रूप में मनाने हेतु लिए गए संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नोखा में समाजसेवी ईश्वरचंद दुगड़ के आंगन में देवी लक्ष्मी स्वरूपा पोती के नामकरण में नोखा समिती के सभी सदस्यों द्वारा कन्या जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से थाली बजा कर , आरती उतार कर , पुष्पवर्षा कर हर्षोल्लास के साथ घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ मनाया।इस जन्मोत्सव में नोखा समिति के इंद्रचंद मोदी , बाबूलाल चांडक , धर्मेंद्र गहलोत, पवन चांडक, राजकुमार पारीक शामिल हुऐ । नोखा समिति अध्यक्ष पवन चांडक ने आशीर्वाद स्वरूप रजत का सिक्का भेंट किया और बधाई दी।















