Bikaner Live

राजस्व रिकॉर्ड में मंदिरों की कृषि भूमियों ( डोलियों ) में पुजारियों के विलोपित नाम पुन: जोड़े जाएं _ मोदी
soni
इंदरचंद मोदी


नोखा समाजसेवी सेवानिवृत्त भू०अभिलेख निरीक्षक इंदरचंद मोदी द्वारा प्रेसनोट जारी का समाचार पत्रों के माध्यम से बीकानेर जिला प्रशासन को शासन उप सचिव राजस्व(ग्रुप 6) विभाग, जयपुर के पत्रांक प•3 (19) राज _6 / 2020 दिनांक 11 नवंबर 2021 की ओर ध्यान आकर्षित करवाते हुए आग्रह किया है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार मंदिरों की कृषि भूमियों (डोलियों) में पूर्व में हटाए गए पुजारियों के नाम पुन: जुड़वाने के आदेश जारी करवावे ताकि मंदिर की कृषि भूमियों के संचालक पुजारियों को राज्य सरकार , कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके। मंदिरों के नाम कृषि भूमियों के संचालक पुजारियों के नाम नहीं होने से उक्त भूमि का विकास विद्युत, पेयजल, ट्यूबेल आदि के कनेक्शन नहीं हो सकते और ना ही राज्य सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फसल खराब होने की स्थिति में सहायता, अनुदान मिल रहा है और ना ही बैंक खाता खुल सकता है l बीकानेर जिले के प्राय सभी ग्रामों में मंदिरों की डोलियों के पुजारियों का भारी नुकसान हो रहा है l राज्य सरकार के परिपत्र की पालनार्थ नागौर जिला कलेक्टर द्वारा 7 दिसंबर 2021 को संबंधित अधिकारियों व तहसीलदारों के नाम जारी आदेश की प्रतिलिपि भी संकलन की गई हैl

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!