हादसे की खबर इस वक्त गुजरात के मोरबी से सामने आई है जहां पर एक पुल गिरने से बड़ा हादसा घटित हुआ मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के मोरबी में रविवार को एक केबल ब्रिज हादसा हुआ इस हादसे में कम से कम 35 लोगों के मारे जाने की सूचना है, गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के वक्त उनके ऊपर करीब डेढ़ सौ लोग मौजूद थे मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब तक 100 लोग मच्छु नदी में फंसे हुए हैं। इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख व्यक्त किया और पीड़ितों को दो ₹2-2 लाख का मुआवजा का ऐलान किया।
वहीं हादसे को लेकर गुजरात सरकार ने दिए जांच के आदेश दे दिए हैं जिसकी जांच, SIT करेगी । और सरकार ने जांच के लिए 5 सदस्यों की कमेटी भी बनाई है।

















