Bikaner Live

मोरबी हादसे में मारे गए सैंकड़ों निर्दोष लोगो को श्रद्धांजलि दी-बेहद दर्दनाक घटना के प्रति अपना रोष प्रकट- आप पार्टी नेता एडवोकेट राजेन्द्र मोदी

जयपुर ( का.सं. ) 3.11 आम आदमी पार्टी के हज़ारों लोगों ने विधान सभा के पास अमर जवान ज्योति स्थल पर कैंडल मार्च निकाल कर मोरबी हादसे में मारे गए सैंकड़ों निर्दोष लोगो को श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर पार्टी नेता एडवोकेट राजेन्द्र मोदी ने लोगो से आव्हान किया कि वे अशोक गहलोत व नरेंद्र मोदी की मिस्ट्री को समझें, ये लोग अब आम आदमी पार्टी से डरे हुए हैं और इन्हें आभास हो गया है कि दिल्ली व पंजाब की तरह अब आप पार्टी गुजरात और राजस्थान भी इनसे छीन लेगी । इस अवसर पर आप नेता कमल भार्गव ने गुजरात सरकार द्वारा अनुभवहीन लोगो को पुल का ठेका दिए जाने की जोरदार शब्दों में निंदा की तो युवा नेत्री मीनाक्षी सेठी ने भृष्टाचार में लिप्त भाजपा को उखाड़ फेंकने की लोगों से अपील की । इस अवसर पर राशिद हसन, अर्चित गोयल , मुकेश जैन, जावेद हुसैन, ऋतु सांवरिया, सुनील घायल, आदित्य यादव आदि कई लोगों ने इस बेहद दर्दनाक घटना के प्रति अपना रोष प्रकट किया ।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!