Bikaner Live

गोसेवक  चांडक ने गोसेवा कर अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिवस….
soni

बीकानेर। जस्सुसर गेट के बाहर बरसलपुर मार्ग पर स्थित अपने देवश्री निवास में गोसेवक व समाजसेवी देवकिशन चांडक (देवश्री) ने शनिवार को अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन।देवकिशन चांडक अपने जन्मदिन के उपलक्ष में देवश्री निवास मे
शहर गणमान्यजनों की उपस्थिति  मे बीच केक काट अपना जन्म दिवस मनाया। इससे पहले सरेह नथाणिया गोचर भूमि में  असहाय गायों के लिए हरा चारा गुड एवं विभिन्न तरह की अनाज  की रोटियों  बनाकर हजारों की संख्या गायों को भोजन करवाकर अपना जन्म दिवस उनके बीच में मनाया।
इस दौरान पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, पूर्व सरपंच रामकिशन आचार्य, पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य, अंशुमान सिंह भाटी, गोगी बन्ना, राकेश माथुर,शेखर आचार्य, कांग्रेस देहात जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक, भाजपा नेता त्रिलोक सिंह चौहान, विजय उपाध्याय, सूरज राव भाट, वसुंधरा ब्रिगेड की अध्यक्ष नवनीत कौर, अशोक सारस्वत,दीपक मोदी, राजकुमार मोदी, पूर्व पार्षद  श्याम सुंदर चांडक,सनु भा आचार्य, जग्गू भा आचार्य, दीपक व्यास, कमलेश तंवर सहित परिवार के सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद थे। इस दौरान शहर अनेक गणमान्य लोगों ने भी दूरभाष पर बधाई जन्मदिन की दी ।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!