Bikaner Live

66 वी जिला स्तरीय कूडो प्रतियोगिता में हो रहे हैं रोमांचक मुकाबले…..
soni



बीकानेर, 8. 11.2022 माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर व श्री बीकानेर महिला मंडल उ. मा. विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 66 वी जिला स्तरित कूडो प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है पहली बार शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 17 व 19 वर्षीय छात्र एंव छात्रा वर्ग में 100 से अधिक खिलाडी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के शुभारंभ के दिन मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह राठौड़ ( डायरेक्टर महिला मंडल), विशिष्ट अतिथि रेन्शी प्रीतम सैन (ब्लैक बेल्ट, जापान) सचिव कूडो राजस्थान, प्रतियोगिता के चयनकर्ता संतोष शेखावत, प्रकाश नारायण के आतिथ्य मे माँ सरस्वती के दीप प्रज्वलन के साथ किया गया शा. शिक्षक विजयपाल बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कूडो प्रतियोगिता में 100 से अधिक फाइट मुकाबले होने वाले हैं जो कि विभिन्न भार वर्ग में होंगे।
फाइट मुकाबलो से पूर्व शा. शिक्षक संतोष शेखावत ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन ज्योतिप्रकाश रंगा ने किया।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!