Bikaner Live

नगर निगम वार्ड संख्या पांच में भाजपा पार्षद प्रत्याशी का प्रचार जारी
soni

बीकानेर । नगर निगम वार्ड संख्या पांच में 25 नवम्बर को होने वाले पार्षद उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कांता देवी भाटी का घर घर प्रचार और जनसंपर्क अभियान का दौर निरन्तर जारी है ।

इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी कांता देवी के समर्थन में नायकों के मौहल्ले में घर घर जाकर मतदाताओं से वोट अपील करते हुए सघन जनसंपर्क किया। इस अवसर पर प्रत्याशी कांता देवी भाटी, जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, गोपेश्वर मण्डल अध्यक्ष और चुनाव संयोजक चंद्रप्रकाश गहलोत, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री राजकुमार कड़ेला, विक्रम कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय वार्डवासी, पार्टी कार्यकर्ता और महिलाएं साथ रहीं ।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!