Bikaner Live

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा सम्मेलन संस्था के बेनर का विमोचन….
soni


बीकानेर दिनांक17 नवंबर 2022 अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा सम्मेलन की बीकानेर जिला इकाई की एक मीटिंग अग्रवाल भवन जेएनवी कालोनी में सायं 4 . 30 मनीषा गाड़ोदिया जिला अध्यक्ष जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
संस्था के बेनर का विमोचन सभी पदाधिकारियों के द्वारा किया गया
संस्था की जिला अध्यक्ष मनीषा गाड़ोदिया जी द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया कि समाज के जरुरत मंद कन्याओं को रोजगारोन्मुखी व्यवसायिक प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा ।
यह भी संकल्प लिया गया कि सभी प्रशिक्षण प्राप्त कन्याओं को निशुल्क मशीने आदि उपलब्ध कराई जाएगी ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनीषा गाड़ोदिया , महामंत्री एडवोकेट नरेंद्र कुमार अग्रवाल , तुलसी दास जी अग्रवाल , अरूण जी अग्रवाल , आशा राम जी अग्रवाल , श्रीमती शशि गुप्ता , श्रीमती ममता मित्तल , अमित जी मित्तल सहित अन्य अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे ।
अंत में जिला महामंत्री एडवोकेट नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने सभी उपस्थित साथीयों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!