

बीकानेर 21 नवंबर 2022 बीकानेर में पिछले सप्ताह घट रही अपराधिक घटनाओं मैं अपराधियों तक प्रशासन का पहुंच पाना मुश्किल होने के पीछे मुख्य कारण चेहरे पर ढका हुआ स्कार्फ चैन स्नैचिंग बाइक चोरी और स्काफ बांधकर लड़कियों को गिराने का मामला अभी हाल ही में देखने और सुनने में आया है इन सभी मामलों में अपराधी का पहचान करना या पहचान होना बड़ा मुश्किल हो रहा है इसीलिए समाजसेवी दिनेश सिंह भदोरिया ने बीकानेर प्रशासन से मांग की है कि
चेहरों पर स्कार्फ(रुमाल)ढांक कर वाहन चलाने पर लगे प्रतिबंध,, ठाकुर भदौरिया ने मांग करते हुए प्रसाशन को दी चेतावनी ,एक सप्ताह के अंदर इस मांग पर गौर नही किया गया तो जिलाधीश कार्यालय के समक्ष आम जनता के सहयोग से जन हित में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगी टीम सावधान इण्डिया077,,आज टीम सावधान इण्डिया 077 के अंतर्राष्ट्रीय अध्य्क्ष ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया जिला प्रशासन व पुलिस प्रसाशन बीकानेर सहित राज्य सरकार से एक पत्र लिखकर कर मांग की है कि काफी समय से देखने में आ रहा है कि लग भग हर आपराधिक घटनाओं में चाहे मार पीट, लूट खसोट, चैन स्नेचिंग, आदि की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के द्वारा शत प्रतिशत घटना को अंजाम देने व घटना करने से पूर्व व बाद में उन सभी अपराधियों के द्वारा अपने चेहरों पर रुमाल, तौलिया,आदि बांध कर आपराधिक घटनाओं को कारित किया जा रहा है अपराधियों के चेहरे ढंके हुए होने के कारण उनकी पहचान होने मैं काफी परेशानी होती है व कइयों की हो भी नहीं पाती ,और चेहरे पर स्कार्फ का उपयोग अपराधी लोगों के लिए सुरक्षा कवच साबित हो रहा है भदौरिया ने मांग की है कि जब सरकार व पुलिस को भली भांति ये ज्ञात हो चुका है कि ये स्कार्फ अपराधियों के लिए फायदेमंद व पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन चुका है तो क्यों न आज ही से सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस या पुलिस विभाग के द्वारा हेलमेट चेकिंग या कोई अन्य प्रकार के चेकिंग अभियान या रोजाना चेकिंग ड्यूटी के दौरान दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहनों को चलाने वाले या पीछे बैठने वाले लोगों के चेहरे पर किसी भी प्रकार के स्कार्फ, रुमाल, आदि का उपयोग करने वाले का तुरंत ही चालान काटा जावे वह भी 1000 से 2000 हजार रुपये का ताकि इस पाबंदी के लगाए जाने के बाद सम्भवतह अपराधी लोगों को पहचानने में आसानी हो,, हमारी मांग यह भी है डॉक्टरों की सलाह या बीमारी के कारण कोई चेहरे पर स्कार्फ रखता है तो उसके पास डॉक्टरों का करंट समय के उपचार व स्कार्फ की उपयोगिता के कारण का प्रमाण भी रखना अनिवार्य रूप से होना चाहिए भदौरिया ने मांग की है कि आगामी एक सप्ताह के बाद हमारी इस जन हितेसी मांग,की ओर गौर नही किया गया तो टीम सावधान इण्डिया 077 के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोग अपनी सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर विसय के लिए जिला प्रशासन के सामने धरने, प्रदर्शन, आंदोलन आदि करने के लिए विवश हो जावेगी













