Bikaner Live

विकास कुमार वर्मा पिछले 10 दिनों से लापता
soni

बीकानेर विकास कुमार वर्मा पुत्र स्व. श्री वेदप्रकाश वर्मा उम्र 50 वर्ष, निवासी पुरानी गिन्नाणी, बीकानेर जो कि दिनांक 09.11.2022 से घर से लापता है जो वापिस घर लौटकर नही आये। जिसके बाबत् मैंने तथा मेरे परिवार के सदस्यों ने काफी तलाश की परन्तु वो हमे आज दिनांक तक नहीं मिले है। इसके संबंध में एक रिपोर्ट पुलिस थाना गंगाशहर बीकानेर में दिनांक 10.11.2022 को दर्ज करवायी गई थी। परन्तु उक्त थाने द्वारा कोई किसी प्रकार की कार्यवाही आज दिनांक तक नही की गई है। यह कि श्रीमान् जी पुलिस थाना गंगाशहर बीकानेर में रिपोर्ट इसलिए करवायी गई थी कि मेरे पिता विकास कुमार वर्मा कुछ दिनों से पारीक धर्म कांटा वाके गंगाशहर बीकानेर पर ट्रको पर तुलाई संबंधित कार्य सिखने जाते थे। दिनांक 09.11.2022 को मेरे पिता विकास कुमार वर्मा पारीक धर्म कांटे पर कार्य सिखने के लिए गये तो जो कि वापिस हमारे घर नहीं आये।

अतः प्रार्थना पत्र पेश कर निवेदन है कि गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की जाकर मेरे पिता श्री विकास कुमार वर्मा के मोबाईल नम्बर 6375274366, 8955605098 जिनके पास रेडमी का मोबाईल है जिसमें उक्त दोनों सिम डाली हुई थी और मोबाईल के IMEI1 न. 869496043248491 एवं IMEI2 न. 869496043248509 हैं को ट्रेस किया जाये। जिनकी कॉल रिकार्डिंग कॉल टॉवर से मेरे पिता की स्थिति का पता लगाये कि वह किस स्थिति में है। मेरे पिता के पिछले 6 दिनों से कोई सुराग नही मिल रहा है। हमे डर है कि उनके साथ कोई अप्रिय घटना कारित तो नही हुई है। इसलिए गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मुझ प्रार्थी को राहत प्रदान की जाये।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!