Bikaner Live

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मिनी रोड़ शो



बीकानेर । नगर निगम वार्ड संख्या 5 पार्षद उपचुनाव हेतु बुधवार को प्रचार समाप्ति से पूर्व पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कांता देवी भाटी के समर्थन में घर घर जनसंपर्क और प्रचार कर प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की । प्रचार समाप्ति से पूर्व भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक रोड़ शो के रूप में रैली के माध्यम से प्रत्याशी के पक्ष में सघन प्रचार किया । रोड़ शो प्रत्याशी चुनाव कार्यालय से रवाना होकर मुरली मनोहर मैदान, रेगरों का मौहल्ला, नायकों का मौहल्ला, मेघवालों का मौहल्ला, वाल्मिकी बस्ती, भीनासर मुख्य मार्ग,चित्रा आइस फैक्ट्री, माली मौहल्ला भाटीयों की गली इत्यादि क्षेत्रों से होकर गुजरा । रोड़ शो में महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, पार्षद सुमन छाजेड़, भंवरलाल साहू, बजरंग सोखल, रामदयाल पंचारिया, मुकेश पंवार, विक्रम सिंह राजपुरोहित गंगाशहर मंडल महामंत्री शिखरचंद डागा, प्रकाश मेघवाल, भारती अरोड़ा भगवती स्वामी इत्यादि कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने भी पार्टी प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय पहुंच कर मतदान और बूथ व्यवस्था से सम्बंधित विभिन्न जानकारियां लेते हुए घर घर व्यक्तिगत जनसंपर्क का आह्वान करते हुए प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया । इस अवसर पर जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गहलोत, मघाराम नाई, शिखर चंद डागा, जयकिशन भाटी, मुल्तानचंद बैद, विमल जोशी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!