Bikaner Live

भाजपा रानी बाजार मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न
जन आक्रोश यात्रा की रूपरेखा और तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

बीकानेर। भाजपा रानी बाजार मंडल कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग की अध्यक्षता में बीकानेर नर्सिंग होम के सामने पवनपुरी क्षेत्र स्थित मण्डल कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक चर्चा के साथ मुख्य रूप से पार्टी के महत्वपूर्ण आगामी अभियान जन आक्रोश यात्रा और रैली की तैयारियों, जिम्मेदारियों के वितरण और रूपरेखा पर विचार विमर्श के साथ रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया ।

रानी बाजार मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग ने सभी का स्वागत करते हुए मंडल द्वारा आयोजित संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की ।

जिला महामंत्री अनिल शुक्ला ने जन आक्रोश रैली की रूपरेखा के बारे में अवगत कराते हुए मंडल कार्यकर्ताओं को रैली से सम्बंधित विभिन्न जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और तैयारी के साथ निभाने का आह्वान किया।

जिला मंत्री अरुण जैन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनआक्रोश यात्रा के माध्यम से कांग्रेस सरकार के खिलाफ उपजे जनविरोध की भावना को मुखर करते हुए इस सरकार को आगामी चुनाव में उखाड़ फैंकने का कार्य करेंगे।

मंडल महामंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी ने राजनैतिक प्रस्ताव का वाचन किया और कार्यकर्ताओं को आगामी गतिविधियों की जानकारी दी।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर राजनीतिक और स्थानीय समस्याओं पर आधारित प्रस्तावों का सामूहिक अनुमोदन किया ।

बैठक में जिला मंत्री अरुण जैन, डॉ. अशोक मीणा, भूपेंद्र शर्मा, मंडल महामंत्री पुखराज स्वामी, मंडल उपाध्यक्ष कुणाल लिखा, ज्योति विजयवर्गीय, विक्रम सिंह राठौड़, मंडल मंत्री बाबूलाल उपाध्याय, रेखा नायक, प्रदीप महर्षि, गोपाल मारू, पार्षद पुनीत शर्मा, पार्षद जामनलाल गजरा, सुशांत कपूर, शशांक सक्सेना, गोपाल चौधरी, अमर सिंह चौहान, भूषण जैन, शशि नैयर, सरस्वती बिश्नोई, गौरव शर्मा, विजय कुमार शर्मा, श्रवण सिंह चौहान, मुकेश सैनी, पवन गहलोत, रणवीर सिंह चौहान, पूर्ण सिंह, पूनम सिंह, मनोज नायक सहित मंडल और मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी-संयोजक, बूथ अध्यक्ष इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post