Bikaner Live

संभागीय आयुक्त की पहल पर भामाशाह ने भेंट किया तीसरा ई-रिक्शा
महिला चालक करेगी संचालन, महिला सशक्तीकरण को मिलेगा बढ़ावा


बीकानेर, 23 नवंबर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की पहल पर भामाशाह विजय बांठिया और साक्षी बांठिया ने एक ई-रिक्शा भेंट किया। संभागीय आयुक्त ने गुरुवार को यह ई-रिक्शा नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिड़दा को सौंपा।
संभागीय आयुक्त ने बताया कि पूर्व में भामाशाहों के सहयोग से दो ई-रिक्शा नगर निगम को सौंपे गए हैं। इनका संचालन और देखरेख नगर निगम द्वारा ही किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह दोनों ई-रिक्शे केइएम रोड क्षेत्र में वन-वे क्षेत्र में वृद्ध और असहाय लोगों के लिए चलाए जा रहे हैं।
संभागीय आयुक्त ने बताया कि इस ई-रिक्शे का संचालन महिला चालक द्वारा किया जाएगा। इससे महिला सशक्तीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर से देशभर में जेंडर इक्विलिटी अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में बीकानेर में भी यह नवाचार किया जाएगा।
इस दौरान संभागीय आयुक्त ने यह रिक्शा चलाकर इसकी शुरूआत की। इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गौरी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी चेतन आचार्य मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!