Bikaner Live

सर्व स्वर्णकार समाज नेतृत्व विकास संस्था की बीकानेर की कार्यकारणी घोषित

सर्व स्वर्णकार समाज नेतृत्व विकास संस्था की बैठक,समिति की हुई घोषणा सर्व स्वर्णकार समाज नेतृत्व विकास संस्था के बैनर तले बीकानेर जिले की कार्यकारिणी के गठन के संबंध में आज बैठक का आयोजन ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत भवन पुरानी जेल रोड़ हुआ । द्वारका प्रसाद सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मीटिंग सर्व स्वर्णकार समाज नेतृत्व विकास संस्था बीकानेर जिले की कार्यकारिणी के गठन बाबत मीटिंग रखी गई।मीटिंग की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोकचन्द कडे़ल ने की। उन्होंने समाज में सभी स्वर्णकार जातियों को एकमत होने की आवश्यकता जताई एवं बीकानेर जिले में सर्व स्वर्णकार समाज की कार्यकाकारणी के गठन बाबत समिति की घोषणा की। समिति में हुकमचंद कांटा बीकानेर, प्रेमप्रकाश महेचा,राजकुमार नारनोली,योगेशचन्द्र हेमकार, सुरकुमार मंडोरा (s.k,Jw), राजगोपाल मंडोरा, द्वारकाप्रसाद धूपड़,जयश्रीराम कट्‌टा, सुरेशचन्द महेचा,नृसिंह मौसूण कोलायत,पारसमल मौसूण देशनोक,लक्ष्मीनारायण सहदेवड़ा नोखा,फुसराज सहदेवड़ा नोखा, गुलाबचन्द तोषावड़ श्रीडूंगरगढ़, शंकरलाल कडे़ल श्रीडूंगरगढ़ को सम्मिलित किया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!