Bikaner Live

शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने किया ‘खेल खेल में सीखें’ पुस्तक का लोकार्पण….


राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) का दो दिवसीय प्रादेशिक सम्मेलन बीकानेर के शार्दूल स्पोर्ट्स स्कूल शिक्षक नेता भंवर पुरोहित नगर में शुक्रवार को शुरू हुआ। सम्मेलन में गुणात्मक शिक्षा, निर्विघ्न शैक्षिक व्यवस्था, वेतनमान, नई शिक्षा नीति, शिक्षकों की भर्ती इत्यादि विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर महावीर सियाग, उपेन शर्मा, श्रवण पुरोहित, याकूब खान,
सोहन गोदारा, संजय शर्मा, भंवर पोटलिया, शिवशंकर गोदारा, पृथ्वीराज लेघा आदि शताधिक राज्य, जिला एवं तहसील स्तरीय संघ पदाधिकारियों तथा हजारों शिक्षकों, अतिरिक्त शिक्षा निदेशक रचना भाटिया, संयुक्त निदेशक डॉ. राजकुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक गजानंद सेवग, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह भाटी की उपस्थिति में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सुरजीत मजूमदार, राष्ट्रीय कर्मचारी नेता सुभाष लांबा, आयोग के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, राज्य के पूर्व मंन्त्री वीरेंद्र बेनीवाल आदि ने डॉ. राधाकिशन सोनी द्वारा लिखित पुस्तक ‘खेल खेल में सीखें’ का लोकार्पण किया। राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी, श्री डूंगरगढ़ के विधायक गिरधारीलाल महिया, जिला प्रमुख मोडाराम,
कामरेड हनुमान चौधरी आदि ने सम्मेलन में भाग लेकर पुरजोर तरीके से शिक्षकों की वाजिब मांगों का समर्थन किया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!