Bikaner Live

संविधान दिवस मनाया

राज्य सरकार के निर्देशों एवं मुख्यकार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बीकानेर के आदेशों की पालना में आज ग्राम पंचायत सींथल में *संविधान दिवस* धूम धाम से मनाया गया, संविधान की उधेशिका को पढ़कर शपथ दिलाई गई ,इस बार आर्थिक सलाहकार,पंचायतीराज मंत्रालय भारत सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव India@75 के रूप में मनाए जाने का भी निर्णय लिया था। पंचायत सहायक रमेश बीठू ने संविधान की उधेशिका का वाचन करवाया,इस मौके पर ग्राम पंचायत स्तरीय कार्मिक,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका,आशा सहयोगिनी आदि ने संविधान दिवस में भाग लिया। सभी ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान निर्माता के तैलचित्र पर पुष्प व माल्यार्पण कर आज के दिवस पर उनको भी याद किया गया।
ग्राम विकास अधिकारी भागीरथ आचार्य ने बताया कि राज्य सरकार की मंशानुसार संविधान दिवस को बड़े धूम धाम से मनाया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!