Bikaner Live

रामपुरिया कॉलेज के विवेक वर्मा मिस्टर बेस्ट फिजिक्स का खिताब हासिल किया

बीकानेर।महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा अन्तर महाविद्यालय बेस्ट फिजिक प्रतियोगिता महाविद्यालय़ में सम्पन्न हुई जिसमें करीब सभांग की विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में हिस्सा लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशान्त बिस्सा ने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए प्रतियोगिता से पूर्व खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विधिवत शुरूवात की। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी देवकिशन चांडक ने खिलाड़ियों को खेल भावनाएं से खेलने और स्वच्छ प्रतिस्पर्धा बनाये रखने को कहा। जुगल किशोर राठी ने भी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया तथा अरूण व्यास तथा महाविद्यालय के अध्यक्ष एडवोकेट किशन लाल जी सांखला ने व संयुक्त सचिव महेश पुरोहित ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए खेल के प्रति उनकी भावना को बनाये रखने की अपील की। विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त निर्णायक के रूप में जुगल किशोर व्यास, शिव कुमार छंगाणी, हिम्मत सिंह तथा हितेन्द्र मारू ने अपनी भूमिका निभाई। सत्र 2020-2023 में विश्वविद्यालय की इस प्रतियोगिता में रामपुरिया कॉलेज के विवेक वर्मा मिस्टर बेस्ट फिजिक्स का खिताब हासिल किया। अन्य भार वर्ग में खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज प्राप्त किया। संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया तथा महाविद्यालय से समस्त स्टॉफ ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!