
.
गहलोत पायलट की आपसी लड़ाई में उलझी कांग्रेस- डूडी
हनुमानगढ़/भादरा (अलीशेर खांन) जयदीप डूडी ने कहा मैं पूर्व में भादरा से विधायक रह चुका हूँ। पंचायत समिति प्रधान भी रहा। मेरे पिता चौधरी लालचंद डूडी भैरोंसिंह सरकार में दो बार मंत्री रहे । मेरा विधानसभा क्षेत्र हनुमानगढ़ जिले में है और लोकसभा क्षेत्र चूरू लगता है। नोहर-भादरा चूरू लोकसभा में आते हैं। कांग्रेस में सीएम गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की आपसी लड़ाई में पार्टी का नुकसान हुआ है। मैं इनकी आपसी लड़ाई में किसी ग्रुप के साथ नहीं था । मेरा सीधा हिसाब है, भादरा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिछले 4 चार साल में उपेक्षा हुई है।
■ कांग्रेस आपसी लड़ाई में उलझी रही। भादरा क्षेत्र में ना सिंचाई का पूरा पानी किसानों को मिला। ना सरकार ने पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान दिया। 2008 से पहले तक मैं बीजेपी में रहा। मेरे पिता भी बीजेपी में सीनियर लीडर रहे। लेकिन 2008 में मुझे बीजेपी ने सिम्बल दे दिया। फिर हरियाणा की इनेलो पार्टी से समझौते के तहत मेरा टिकट काट दिया गया। इनेलो को सीट दे दी। मैं निर्दलीय चुनाव लड़कर जीता।















