Bikaner Live

बीकानेर के मीडिया प्रभारी पवन राठी का हुआ सम्मान


माहेश्वरी समाज की मकराना द्वारा संचालित सामाजिक पत्रिका ’’माहेश्वरी एकता’’ का 11वाँ स्थापना दिवस कुचामन सिटी (मकराना, नागौर) के विकास भवन बोम्बे हाॅल में सम्पन्न हुआ। बीकानेर से प्रेस नोट जारी करते हुए श्री प्रीति क्लब संस्था के अध्यक्ष नारायण दास दम्माणी ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बतौर जहां एक ओर व्यास पीठ भागवताचार्य पंडित मदन मोहन व्यास थे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डीडवाना नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रचना होलानी व विशिष्ट अतिथि के रूप में सुमन भट्टड़, महावीर मूंधड़ा ने शिरकत की, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख उद्योगपति सी.पी. बिड़ला ने की। दम्माणी ने बताया कि इस अवसर पर माहेश्वरी एकता पत्रिका परिवार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लगभग 40 माहेश्वरी बंधुओं का स्वजन सम्मान किया गया, जिसमें स्थानीय बीकानेर से साहित्यकार एवं लेखक किशन कुमार लखाणी व बीकानेर माहेश्वरी समाज के सामाजिक संवाददाता व मीडिया प्रभारी पवन राठी का भी सम्मान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें स्मृति चिन्ह देकर तथा शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक रामजी काबरा ने जहां आये हुए सभी अतिथियों का अपने उद्बोधन द्वारा स्वागत किया, वहीं माहेश्वरी एकता पत्रिका के संस्थापक राजेश जी गिलड़ा ने सम्मानित होने वाले सभी माहेश्वरी बंधुओं को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे जिनमें मुख्य रूप से गौरीशंकर बिहाणी, राहुल मूंधड़ा, सुनील जैन, विनोद गट्टाणी, निलम बिड़ला, आशीष गिलड़ा, मुकेश गिलड़ा, सुनील सोमाणी, अनीता काबरा, सत्यनारायण बाहेती, नवल किशोर चाण्डक, महावीर तापड़िया, सत्यनारायण तोषनीवाल, मनमोहन दाधीच तथा श्रीमती अनसुईया लखाणी आदि उपस्थित थे।
बीकानेर से पवन राठी के सम्मानित होने पर बीकानेर की कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, जिनमें मुख्य रूप से घनश्याम कल्याणी, नारायण दम्माणी, गोपाल कृष्ण मोहता, नारायण बिहाणी, श्याम सुन्दर चाण्डक, सौरभ चाण्डक, किरण झंवर, रेखा लोहिया, कंचन राठी, निशा झंवर, विभा बिहाणी, मनोज राठी, राजेश मोहता, किशन चाण्डक, राजेश राठी, चन्द्रप्रकाश करनाणी, अनिता मोहता, योगेश बिस्सा, बजरंग लाल स्वामी, मोहर सिंह सलावद, जयकिशन स्वामी तथा प्रमुख भागवताचार्य पंडित भाईश्री जी प्रमुख थे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!