Bikaner Live

राहुल की यात्रा का 103वां दिन, अलवर में एंट्री:महिलाओं-बच्चों से मिले राहुल; राजस्थान में आज पहली बड़ी सभा, खड़गे भी आएंगे
soni


✍️SS राजस्थान न्यूज़ सुरेश सोनी
अलवर
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को दौसा से अलवर जिले में प्रवेश कर गई है। पांच दिन दौसा जिले में रहने के बाद आज राजगढ़ से अलवर में एंटर हुई। अलवर सीमा पर स्वागत में रेड कार्पेट बिछाया गया।

इधर, आज यात्रा केवल सुबह के फेज में ही चलेगी और 13 किलोमीटर का सफर तय करेगी। लंच ब्रेक के बाद अलवर के मालाखेड़ा में सभा रखी गई है। राजस्थान में यात्रा का 15वां दिन है और पहली बार राहुल की कोई जनसभा रखी गई है। ओवरऑल देखा जाए तो भारत जोड़ो यात्रा को शुरू हुए कुल 103 दिन हो चुके हैं।

आज सुबह छह बजे से बांदीकुई के कोलाना कोर्ट कैंपस से सुबह छह बजे से यात्रा शुरू हुई। सुबह 10 बजे यात्रा अलवर जिले के राजगढ़ में सुरेर की ढाणी पहुंचेगी, जहां लंच ब्रेक रखा गया है। आज इवनिंग फेज की यात्रा नहीं होगी।

राहुल गांधी की यात्रा की राजगढ़ क्षेत्र से अलवर में एंट्री हुई। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और राजस्थान के मंत्री टीकाराम जूली ने यात्रा का स्वागत किया।
राहुल गांधी की यात्रा की राजगढ़ क्षेत्र से अलवर में एंट्री हुई। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और राजस्थान के मंत्री टीकाराम जूली ने यात्रा का स्वागत किया।
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सोमवार सुबह ग्रामीण महिलाओं से मिलते राहुल गांधी। राहुल ने उनसे घर-परिवार, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछा।
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सोमवार सुबह ग्रामीण महिलाओं से मिलते राहुल गांधी। राहुल ने उनसे घर-परिवार, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछा।
इस बीच, राहुल गांधी से मिलकर एक युवक ने रोजगार से जुड़ी परेशानी बताई तो राहुल ने साथ चल रहे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से कहा, इसके समाधान की जिम्मेदारी आपकी है। राहुल गांव की महिलाओं से भी मिले। बड़ी संख्या में महिलाएं यात्रा के स्वागत में खड़ी थीं। राहुल गांधी ने उनसे बातचीत की, फोटो खिंचवाए। उनका हालचाल पूछा। ग्रामीण महिलाओं से घर परिवार, रोजगार और बच्चों की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली।

यात्रा के दौरान राहुल से मिलकर एक युवा ने रोजगार संबंधी समस्याएं बताईं। इस पर राहुल ने साथ चल रहे डोटासरा से कहा कि इसका सॉल्यूशन करवाना आपकी जिम्मेदारी है।
यात्रा के दौरान राहुल से मिलकर एक युवा ने रोजगार संबंधी समस्याएं बताईं। इस पर राहुल ने साथ चल रहे डोटासरा से कहा कि इसका सॉल्यूशन करवाना आपकी जिम्मेदारी है।
भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान पहुंचने के बाद आज पहली बड़ी सभा है। दोपहर बाद 2:30 बजे से अलवर के मालाखेड़ा में कांग्रेस की सभा रखी गई है। राजस्थान में यात्रा आने के बाद अब तक राहुल गांधी की नुक्कड़ सभांए हुई हैं, लेकिन बड़ी गैदरिंग वाली जनसभा पहली बार होने जा रही है। सभा में आसपास के जिलों के अलावा प्रदेश भर से लोगों को लाया जा रहा हे। इसके लिए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

सोमवार सुबह 6 बजे भारत जोड़ो यात्रा बांदीकुई के कोलाना कोर्ट कैंपस से शुरू हो चुकी है। राहुल गांधी के साथ सीएम गहलोत, सचिन पायलट भी चल रहे हैं।
सोमवार सुबह 6 बजे भारत जोड़ो यात्रा बांदीकुई के कोलाना कोर्ट कैंपस से शुरू हो चुकी है। राहुल गांधी के साथ सीएम गहलोत, सचिन पायलट भी चल रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में 15वां दिन है। वहीं, कन्याकुमारी से इस देशव्यापी पैदल मार्च के शुरू हुए 103 दिन हो रहे हैं।


यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट

भारत जोड़ो यात्रा आज दौसा से अलवर जिले में प्रवेश कर गई। सोमवार सुबह राहुल गांधी गांव की महिलाओं व बच्चों से मिले। उनके बातचीत की, उनका हालचाल पूछा। घर-परिवार की जानकारी ली और उनके साथ फोटो खिंचवाए।
यात्रा के दौरान के एक युवक भी राहुल गांधी से मिला। उन्हें रोजगार व भर्तियों संबंधी समस्याएं बताईं। इस पर राहुल ने बगल में चल रहे पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा से कहा कि इनकी समस्या का हल, आपकी जिम्मेदारी है। राहुल के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, अधीर रंजन चौधरी सहित कई मंत्री भी चल रहे हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश और कांग्रेस मीडिया सेल के प्रमुख पवन खेड़ा ने चीन को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। पवन खेड़ा ने कहा, मोदी चीन परस्त प्रधानमंत्री है। पिछले 7 साल में देश में यही हाल है,यहां वीर सेना,कायर राजा की सरकार चल रही है।
जयराम ने कहा कि पीएम मोदी से चीन पर हमारे सवाल हैं। ऐसी जानकार मिल रही है कि चीन की ओर से ईस्टर्न क्षेत्र में घुसपैठ बड़े पैमाने पर और बार-बार हो रही है।
राहुल के सामने पायलट के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। भारत जोड़ा यात्रा के दौसा में एंट्री होने के बाद से लगातार पायलट समर्थक उत्साहित दिख रहे हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश और कांग्रेस मीडिया सेल के प्रमुख पवन खेड़ा ने चीन को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। पवन खेड़ा ने कहा, मोदी चीन परस्त प्रधानमंत्री है। पिछले 7 साल में देश में यही हाल है,यहां वीर सेना,कायर राजा की सरकार चल रही है।
भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े ये फोटो भी देखें…

सोमवार को यात्रा के दौरान एक कार्यकर्ता ने राहुल गांधी को टोपी पहनाई।
सोमवार को यात्रा के दौरान एक कार्यकर्ता ने राहुल गांधी को टोपी पहनाई।
राहुल गांधी आज गांव की महिलाओं और बच्चों से भी मिले। उनका हालचाल पूछा।
राहुल गांधी आज गांव की महिलाओं और बच्चों से भी मिले। उनका हालचाल पूछा।
तड़के सुबह राहुल के साथ यात्रा में चलते सीएम गहलोत, सचिन पायलट, कृष्णा पूनिया व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता-कायकर्ता।
तड़के सुबह राहुल के साथ यात्रा में चलते सीएम गहलोत, सचिन पायलट, कृष्णा पूनिया व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता-कायकर्ता।
राहुल के साथ भारत जोड़ो में शामिल नेता गण।
राहुल के साथ भारत जोड़ो में शामिल नेता गण।
रविवार को यात्रा के दौरान सीएम अशोक गहलोत और पायलट भी साथ रहे। भीड़ ने जब राहुल गांधी के नाम की नारेबाजी की तो हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
रविवार को यात्रा के दौरान सीएम अशोक गहलोत और पायलट भी साथ रहे। भीड़ ने जब राहुल गांधी के नाम की नारेबाजी की तो हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
दौसा में यात्रा के स्वागत के लिए खड़े समर्थमक। इस दौरान एक बार के लिए रास्ता भी जाम हो गया।
दौसा में यात्रा के स्वागत के लिए खड़े समर्थमक। इस दौरान एक बार के लिए रास्ता भी जाम हो गया।
यात्रा कैंप में रविवार को फुटबॉल मैच देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई।
यात्रा कैंप में रविवार को फुटबॉल मैच देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई।
भारत यात्रियों के साथ मैच देखते हुए राहुल गंधी।
भारत यात्रियों के साथ मैच देखते हुए राहुल गंधी।
दौसा में राहुल गांधी के साथ काफी लोगों की भीड़ मौजूद रही।
दौसा में राहुल गांधी के साथ काफी लोगों की भीड़ मौजूद रही।
जयराम रमेश बोले- पीएम लोगों से क्या छुपा रहे हैं?:वे चर्चा से क्यों भाग रहे हैं?, पवन खेड़ा ने कहा- मोदी चीन परस्त हैं


राहुल गांधी ने आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए सीकर के संत नेकी महाराज से मुलाकात की। यात्रा में साथ चलते हुए राहुल ने संत से पूछा कि वह कैसे साधु-संतों को कांग्रेस से जोड़ सकते हैं। राहुल के सवाल पर नेकी महाराज ने कहा कि सभी साधु-संत एक ही विचारधारा के नहीं है, सब अलग-अलग विचारधारा और मत-मतांतर को मानते हैं।

नेकी महाराज ने साधु-संतों का सम्मेलन बुलाने का सुझाव दिया। सनातन संस्कृति पर चर्चा के दौरान संत ने राहुल से कहा कि वे उनकी विचारधारा से प्रभावित होकर यात्रा से जुड़े हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!