Bikaner Live

पराक्रमी योद्धा नायक (रिटा.) भैरों सिंह जी का निधन
soni

भारत-पाकिस्तान के मध्य 1971 के युद्ध में अपने शौर्य का परिचय देने वाले पराक्रमी योद्धा नायक (रिटा.) भैरों सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

भारत-पाक 1971 युद्ध में लोंगेवाला के वीर नायक श्री भैरोसिंह जी (‘बॉर्डर’ मूवी के यादगार किरदार भैरों सिंह ) का एम्स जोधपुर में निधन का समाचार हृदय विदारक है।
पाकिस्तान पर जीत में आपका योगदान युगांतर तक देश याद रखेगा।
पुण्य आत्मा को शत शत नमन…????

1971 भारत-पाक युद्ध के हीरो रहें माँ भारती के वीर सपूत राजस्थान की माटी के लाल भैरों सिंह जी राठौड़ आज 81 वर्ष की अवस्था में हम सभी को अलविदा कह दिया है। इस वीर जांबाज सिपाही को विनम्र श्रद्धांजलि???? ईश्वर दिव्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दे।
भैंरों सिंह जी ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपने शौर्य और पराक्रम से दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए थे। उनकी इस वीरता ने भारत की जीत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। “बॉर्डर” फिल्म में सुनील सेट्टी ने भैरों सिंह जी का किरदार निभाया था।
उनकी वीर गाथाएँ सदैव देशवासियों को राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित करेगी। इस वीर योद्धा को शत् शत् नमन्..!

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!