Bikaner Live

सिक्किम में हुई दुर्भाग्यजनक सड़क दुर्घटना में सेना के 16 जवानों का देहावसान

सिक्किम में हुई दुर्भाग्यजनक सड़क दुर्घटना में सेना के 16 जवानों का देहावसान अत्यंत दुखद है।

दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए घायल जवानों के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ हो जाने की प्रभु श्रीराम से कामना है।

दुःख की इस घड़ी में हम सब भारतीय शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उनसे हमारी संवेदनाएं जुड़ी हुई हैं।

सिक्किम के उत्तरी इलाके में भारतीय सेना का एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया है जिससे 16 जवानों की मौत हो गई है.

भारतीय सेना के ईस्टर्न कमांड की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि घटना उत्तरी सिक्किम के ज़ेमा में हुई.

बयान में कहा गया है, “दुर्घटनाग्रस्त होने वाली गाड़ी तीन गाड़ियों के काफिले का हिस्सा थी. काफिला चैट्टेन से थांगु की ओर जा रही थी. ज़ेमा के पास एक मोड़ पर गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी.”

घटना स्थल पर बचाव दल को भेज दिया गया है. चार घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से वहां से निकाला गया है.

सेना ने कहा है कि इस दुर्घटना में तीन जूनियर कमिशंड ऑफ़िसर, 13 जवानों की मौत हुई है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस दुर्घटना पर दुख जाहिर किया है और उन्होंने शोकाकुल परिजनों के लिए संवेदना प्रकट की है.

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!